फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Police revealed theft of eight lakh rupees three accused arrested in Dhamtari

Dhamtari: आठ लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, गहने भी बरामद

Sat, 27 Jul 2024 03:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 27 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

धमतरी जिले के साइबर और कुरूद पुलिस ने कुछ दिन पहले एक घर मे हुई चोरी का खुलासा किया है।पुलिस इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police revealed theft of eight lakh rupees three accused arrested in Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के साइबर और कुरूद पुलिस ने कुछ दिन पहले एक घर मे हुई चोरी का खुलासा किया है।पुलिस इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किये गए सोने चांदी के आभूषण बरामद किया है। बताया गया कि 6 जुलाई को कुरूद के अमृत विहार कालोनी के राजेश कुमार साहू ने अपने घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ अपने ग्रह ग्राम गया था। तभी सुने मकान में कुछ आज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम कीमत लगभग 8 लाख रुपए को चोरी कर लिया गया था। वहीं जब पीड़ित घर पहुंचा, तो उसे घर मे चोरी होने का पता चला। जिस पर पीड़ित द्वारा 7 जुलाई को कुरूद थाना आकार रिपोर्ट दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन


वही सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस और धमतरी साइबर पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की पता तलाश में जुड़ गई थी।इस दौरान मुखबिर के सूचना और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संदेहियों सागर निर्मलकर, सूरज साहू, आशीष देवांगन सभी निवासी दुर्गानगर अम्लेश्वर जिला दुर्ग को पकड़कर पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया और इसके साथ ही बताया कि 11 जुलाई को कचना बस स्टेण्ड के साहू होटल के शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर घुसकर चोरी का प्रयास करने बताया। 
विज्ञापन


वहीं गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों से साढ़े 6 लाख रुपए करीब के सोने चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल सहित इलेक्ट्रानिक कटर मशीन को जब्त किया गया है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है। बरहाल पुलिस का कहना है कि यह तीनों आदतन अपराधी है जो की धमतरी जिले सहित आसपास के जिलों में भी रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed