फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Police solve robbery case 8 members of an inter-district gang arrested in Dhamtari

Dhamtari: लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 08:31 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 08:31 PM IST
सार

धमतरी पुलिस ने बीते दिनों हुए लूट के मामले का खुलासा किया है, जहां पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है।वही गिरफ्तार हुए आरोपियों से लुट की गई वाहन व अन्य सामग्री बरामद किया गया है।

विज्ञापन

विस्तार

धमतरी पुलिस ने बीते दिनों हुए लूट के मामले का खुलासा किया है, जहां पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है।वही गिरफ्तार हुए आरोपियों से लुट की गई वाहन व अन्य सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार विमल देशलहरे निवासी ग्राम छाती ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे मगरलोड जाने के दौरान ग्राम मंदरौद मोड़ स्थित राजू फर्नीचर मार्ट के समीप विश्राम करने के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट कर 9,000/- रूपये नगद, एक मोबाइल फोन और एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 KD 9932 को लूट कर फरार हो गए थे। वही पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

विज्ञापन


इस दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना व अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 ND 9188 बरामद कर विधिवत जप्त की गई। विवेचना में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि लूटी गई एक्टिवा को उड़ीसा राज्य के जिला नुवापाड़ा स्थित डरलीमुड़ा में छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रकरण के जांच में यह भी स्थापित हुआ कि डकैती की घटना में पांच से अधिक व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी रही तथा कुछ आरोपियों द्वारा डकैती की संपत्ति को अपने कब्जे में रखना एवं उसके परिवहन में सहयोग करना पाया गया। जिसके तहत अनुज ध्रुव उम्र 22 वर्ष निवासी टिकरापारा जिला रायपुर, भूपेश उर्फ कंज्जे ध्रुवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी सेजबहार- रायपुर, संजय विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी सेजबहार- रायपुर, राजेन्द्र उर्फ राहुल निषाद 24 वर्ष निवासी सेजबहार- रायपुर, योगेन्द्र उर्फ योगी यादव 21 वर्ष निवासी रजोली- जिला बालोद, तीरथ यादव 23 वर्ष निवासी दोनर- धमतरी ,अमन लंगोटे उर्फ बिल्डर 26 वर्ष निवासी सेजबहार - रायपुर और पुरन उर्फ राजा रात्रे 19 वर्ष निवासी डरलीमुडा,खरियार रोड, जिला नुवापारा (उड़िसा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed