{"_id":"6a6107414af89f39410da78a","slug":"cm-vishnudeo-sai-on-rahul-gandhi-sit-in-delhi-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के घेराव पर सीएम साय बोले: ऐसे राजनीतिक स्टंट को जनता नहीं करेगी माफ, लोकतंत्र के खिलाफ है ये आचरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के घेराव पर सीएम साय बोले: ऐसे राजनीतिक स्टंट को जनता नहीं करेगी माफ, लोकतंत्र के खिलाफ है ये आचरण
Wed, 22 Jul 2026 11:39 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रतिकूल और निंदनीय है।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : CG News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रतिकूल और घोर निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार के राजनीतिक स्टंट की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है और प्रधानमंत्री मोदी खुद पेपर लीक को पाप बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई और उसका परिणाम भी घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे की आड़ लेकर युवाओं को भ्रमित करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान सर्वोपरि'
सीएम साय ने कहा कि देश की जनता इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। वक्त आने पर इसका जवाब देगी। लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान सर्वोपरि है।