फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP protest in Raipur against Rahul Gandhi strike for PM residence

PM आवास के बाहर राहुल गांधी के घेराव पर रायपुर में फूटा गुस्सा: बीजेपी का जंगी प्रदर्शन; सड़क पर उतरे मंत्री

Wed, 22 Jul 2026 11:03 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 11:03 PM IST
सार

CG BJP Protest: नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
CG BJP protest in Raipur against Rahul Gandhi strike for PM residence
रायपुर में बीजेपी का जंगी प्रदर्शन - फोटो : CG News

विस्तार

CG BJP Protest: नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी में काफी आक्रोश है। इस धरने के विरोध में रायपुर में बीजेपी नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और दयालदास बघेल सहित छह मंत्रियों ने कांग्रेस के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया।

विज्ञापन






इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि कांग्रेस ने पूरे देश में अराजकता का वातावरण पैदा करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में गलत बयानबाजी, अपशब्दों का प्रयोग और उनके आवास पर आंदोलन करके राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश का माहौल खराब करने की कोशिश की है। देव बुधवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर देश में अराजकता एवं हिंसा फैलाने के विरोध में भाजपा रायपुर जिला इकाई की ओर से आहूत कांग्रेस कार्यालय घेराव करने एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित किये। 
विज्ञापन






बीजेपी ने राहुल गांधी से किया सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने राहुल गांधी से सवाल किया कि आखिर वह चाहते क्या हैं? जिस तरीके से बांग्लादेश में अराजकता का माहौल बना हुआ था, हमारे देश में भी राहुल गांधी अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता अभद्र भाषा व अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। संविधान की हत्या खुद करते हैं और संविधान की किताब लेकर दिखाते घूमते हैं। प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने की अमर्यादित राजनीति देखने को कहीं नहीं मिलेगी।  देव ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम कांग्रेस कर रही है। उनके आंदोलन को गलत तरीके से राजनीतिक रंग दे रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश शासनकाल में पीएससी घोटाला कर अपने भाई-भातिजों को पोषित करने का काम तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किया था और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर आंदोलन कर रहे लोगों को भड़काने का काम कांग्रेसी कर रहे हैं, 'बिलो दि बेल्ट' की राजनीति करना राहुल गांधी और कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र हो गया है। कांग्रेस सोचती है कि वह जितनी नकारात्मक राजनीति करेगी, भाजपा नेताओं को गालियाँ देगी, उनके खिलाफ साजिश रचेगी, उतना ही जनता उनके साथ आएगी; परंतु ऐसा कभी नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन







'जनता इन कृत्यों का करेगी विरोध'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और देश की जनता राहुल गांधी के इन कृत्यों का विरोध करती रहेगी। आज सिर्फ रायपुर में ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस के कृत्य को लेकर विरोध हो रहा है। भाजपा हमेशा मर्यादित राजनीति करती है। प्रधानमंत्री बनने के लिए देश में अराजकता का माहौल पैदा करके राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस इतिहास बनकर रह जाएगी। यहाँ ओछी राजनीति करने वालों की कोई जगह नहीं है। राहुल गांधी के इस कृत्य के लिए देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इस तरीके से सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राहुल गांधी ने यह किया है।





यह राहुल गांधी की राजनीतिक उच्छृंखलता : उप मुख्यमंत्री साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी बिना किसी को कोई सूचना दिए प्रधानमंत्री निवास के बाहर जाकर आंदोलन करने लगे। यह राहुल गांधी की राजनीतिक उच्छृंखलता को दर्शाता है। राहुल गांधी खुद को देश और यहाँ के संविधान से बड़ा मानते हैं। न उन्हें देश के संविधान पर आस्था है न ही संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा है। तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की है, लेकिन हिंदुस्तान यह नहीं सहेगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से पराजित हो रहे हैं, जनता भी प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। साव ने कहा कि राहुल गांधी का यह कृत्य निन्दनीय है। कांग्रेस शून्य पर आ चुकी है और आने वाले समय में जनता इन्हें एक बार फिर सबक सिखाएगी। राहुल गांधी किसी मुगालते में न रहें। यह नया भारत है और इसमें देश व संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
घेराव के दौरान कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, दयालदास बघेल, गुरु खुशवंत साहेब, टंकराम वर्मा, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू , रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पटनी,भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, महापौर मीनल चौबे, जिला मंत्री अमित साहू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed