{"_id":"660d957ba7e5ac35b802ba3f","slug":"there-was-an-uproar-in-dhamtari-over-the-burial-of-the-dead-body-without-informing-the-villagers-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी में शव दफनाने पर हंगामा: ग्रामीण बोले- हमें जानकारी नहीं बॉडी किसकी, बजरंग दल भी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में शव दफनाने पर हंगामा: ग्रामीण बोले- हमें जानकारी नहीं बॉडी किसकी, बजरंग दल भी पहुंचा
Wed, 03 Apr 2024 11:16 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:16 PM IST
सार
धमतरी में शव दफनाने को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि हमें जानकारी नहीं है कि आखिर शव किसका है। वहीं सूचना मिलने पर बजरंग दल भी पहुंच गया।
विज्ञापन
.नेहा पवार, डीएसपी धमतरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह में गांव वालों को बिना जानकारी दिए शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। वहीं सूचना पर एसडीएम धमतरी और अर्जुनी थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। ही ग्रामीण शव को बाहर निकलवाने के लिए अड़ गए थे।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा समझाने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शांत किया। बताया जा रहा है कि ग्राम पोटियाडीह निवासी आजू यादव को किसी कारण से परिवार सहित समाज से अलग कर दिया गया था। जिसकी मौत के बाद परिजनों ने कुछ लोगों के साथ उनके शव को शमशान घाट में लाकर दफना दिया और वहां से चले गए।
विज्ञापन
जिसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं थी। वहीं जानकारी होने पर गांव के लोग शमशान घाट के पास इकठ्टा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट में किसे दफनाया गया है इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि शव को बाहर निकालने के बाद भी पता चल पायेगा कि किसे यहां लाकर दफनाया गया है। वहीं इसके साथ ही वहां उपस्थित बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा भी पढ़ी गई। प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस और वहां मौजूद लोगों के बीच वाद विवाद भी हुआ। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि दफनाए गए व्यक्ति की पहचान हो गई है, जिस पर हंगामा शांत हुआ है।