फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Thugs posing as officials are cheating businessmen by threatening them on call

Dhamtari: जालसाज अधिकारी बन कारोबारियों को करते हैं फोन, बच्चों को पकड़ने की धमकी देकर मांगते हैं रुपये

Tue, 30 Apr 2024 10:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Apr 2024 10:56 PM IST
सार

हैरानी की बात ये है कि बच्चों के बाहर होने की जानकारी आखिर ठगों तक कैसे पहुंच रही है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस के द्वारा कभी भी इस तरह की कॉल नहीं की जाती है।

विज्ञापन
Thugs posing as officials are cheating businessmen by threatening them on call
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

एक समय था जब लोगों को लॉटरी लगने, एटीएम का पासवार्ड पूछकर ठगी किया जाता था, लेकिन अब जालसाजों ने ठगी का पैटर्न बदल दिया है। जालसाज अब अपने आप को एसपी, डीएसपी और टीआई बताकर ठगने की कोशिश कर रहे हैं। धमतरी में इन दिनों ऐसे ही कुछ कारोबारियों को फोन कर उनके बच्चों को पकड़ लेने और जेल नहीं भेजने के नाम पर पैसों की डिमांड कर रहे है। ऐसे में कारोबारियों ने जालसाजों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


दरअसल धमतरी में दो दिनों के भीतर शहर के 8 से 10 व्यापारियों को ऐसे कॉल आए हैं। जिनमें ठगों ने खुद को एसपी बताकर कहा कि आपका बेटा अंदर हो गया है। उसे छुड़ाने के लिए तत्काल पैसे भेजो। खास बात है कि जिनके बच्चे पढ़ाई, जॉब या अन्य कारण से बाहर रह रहे हैं जालसाज उन्हें अपना निशाना बना रहे है। ऐसे में हैरानी की बात ये है कि बच्चों के बाहर होने की जानकारी आखिर ठगों तक कैसे पहुंच रही है। इसी तरह एक होटल कारोबारी को फोन कर होटल सील करने की धमकी देकर पैसो की डिमांड की जा रहा थी। इस मामले में पुलिस प्रशासन धमतरी का कहना है कि पुलिस के द्वारा कभी भी इस तरह की कॉल नहीं की जाती है। ऐसे भ्रामक कॉल से होने वाली ठगी से बचने के लिए लोगों को सचेत रहना चाहिए। धमतरी एसपी ने कहा कि थाने के माध्यम से लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed