{"_id":"685553e2e16374a0990f1620","slug":"two-people-died-in-a-tragic-road-accident-tata-s-vehicle-hit-the-bike-riders-in-dhamtari-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, टाटा एस वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, टाटा एस वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
Fri, 20 Jun 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 20 Jun 2025 06:05 PM IST
सार
धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।पूरा मामला अर्जुनी थाना अंतर्गत का है जहां ग्राम रांवा में एक टाटा एस वाहन ने मोटरसाइकिल दो लोगों को जोरदार ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।पूरा मामला अर्जुनी थाना अंतर्गत का है जहां ग्राम रांवा में एक टाटा एस वाहन ने मोटरसाइकिल दो लोगों को जोरदार ठोकर मार दिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों की मौत हो गई।वही घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम बाग तराई निवासी निरंजन साहू और नामदेव साहू आज शुक्रवार को मोटरसाइकिल में सवार होकर धमतरी की ओर आ रहे थे।तभी ग्राम रांवा में सामने से आ रहे टाटा एस वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया।इस घटना में निरंजन साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि नामदेव साहू को जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन