{"_id":"69037e564ad367885109380e","slug":"video-a-highly-venomous-baby-cobra-entered-a-woman-s-scooter-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: महिला की स्कूटी में घुसा बेहद जहरीला बेबी कोबरा... काफी देर तक अटकी रहीं सबकी सांसें, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: महिला की स्कूटी में घुसा बेहद जहरीला बेबी कोबरा... काफी देर तक अटकी रहीं सबकी सांसें, देखें वीडियो
Thu, 30 Oct 2025 08:36 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:36 PM IST
सार
करीब 1 घंटे बाद सर्प मित्र सूर्यकांत को बुलाया गया। जिसके बाद उन्होंने फिल्टर को खुलवाया और सांप को जैसे-तैसे बाहर निकाला, तब महिला ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
महिला की स्कूटी में घुसा जहरीला बेबी कोबरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के रुद्री इलाके में एक स्कूटी में बेबी कोबरा घुस गया। जिसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भीड़ सांप को देखने के लिए जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया, जिसके बाद स्कूटी मालिक ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
धमतरी मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर रुद्री चौक के पास एक महिला की स्कूटी में बेबी कोबरा घुस गया। जिसके बाद उसको भगाने की कोशिश की तो वह फिल्टर के अंदर चला गया। इस बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब 1 घंटे बाद सर्प मित्र सूर्यकांत को बुलाया गया। जिसके बाद उन्होंने फिल्टर को खुलवाया और सांप को जैसे-तैसे बाहर निकाला, तब महिला ने राहत की सांस ली। लेकिन इस दौरान सांप को निकालने तक लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि बेबी कोबरा करीब 2 फीट लंबा है और काफी जहरीला है।
विज्ञापन