फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Vikas Dhruv died in stabbing incident in Danitola ward of Dhamtari

छत्तीसगढ़ में वारदात: गाली-गलौच रोकने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, पकड़ा गया मास्टर माइंड

Thu, 12 Jun 2025 10:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 10:13 PM IST
सार

धमतरी के दानीटोला वार्ड में 25 वर्षीय विकास ध्रुव की चाकूबाजी में मौत हो गई। 6 जून की रात, विकास ने घर के बाहर गाली-गलौच कर रहे कुछ लड़कों को रोका, जिसके बाद उनमें से एक ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Vikas Dhruv died in stabbing incident in Danitola ward of Dhamtari
युवक की चाकू मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दानीटोला वार्ड में रहने वाले विकास ध्रुव ( 25)  युवक अपने घर में काम करके आया हुआ था। खाना खाकर आराम कर रहा था। इस दौरान कुछ लड़के घर के बाहर गाली-गलौच कर रहे थे। जिसको मना करने के लिए युवक घर से बाहर निकला और मना किया।

विज्ञापन


जिस पर वहां मौजूद युवक कर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल जाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए युवक को रायपुर के अस्पताल भेजा गया था। जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मराई से 12 जानू रात 8 बजे संपर्क करने पर बताया कि 6 जून की रात दानीटोला वार्ड में रहने वाले विकास ध्रुव को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही इस मामले में दानीटोला के रहने वाले सतीश कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं इस मामले में दो अन्य बालक भी शामिल हैं जिनकों बाल न्यायालय के समकक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed