फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   young man body was found in forest of Dhamtari

Chhattisgarh Murder: जंगल में युवक की लाश से हड़कंप, पत्थर से सिर पर कई वार; हत्या की आशंका

Sat, 27 Apr 2024 10:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 10:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी इलाके में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
young man body was found in forest of Dhamtari
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहसुनवाही केंपा के जंगल में एक युवक की लाश मिली। वहीं लाश मिलने की सूचना मिलते ही थाना केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लसुनवाही केम्पा जंगल के अंदर युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी शिनाख्ती तिलेश्वर नेताम पिता श्रवण नेताम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम माकरदोना थाना केरेगांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं युवक के सिर पर पत्थर से कई बार वार किया गया है। जिससे चेहरा लहूलुहान हो गया। गले में जूते की लेस बांध हुआ मिला। केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि ग्राम लसुनवाही जंगल में एक युवक की लाश मिली है। जिसकी शिनाख्ती तिलेश्वर नेताम रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed