सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Digital Finance in Chhattisgarh: Directorate of Treasury and Accounts launches new online services

छत्तीसगढ़ में वित्तीय व्यवस्था डिजिटल: कोष एवं लेखा संचालनालय ने शुरू की नई ऑनलाइन सेवाएं

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 01 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में वित्तीय प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संचालनालय कोष एवं लेखा ने नई डिजिटल सेवाएं शुरू की हैं, जिससे अब शासकीय लेन-देन और लेखांकन प्रक्रियाएं पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएंगी।
 

Digital Finance in Chhattisgarh: Directorate of Treasury and Accounts launches new online services
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में वित्तीय प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संचालनालय कोष एवं लेखा ने नई डिजिटल सेवाएं शुरू की हैं, जिससे अब शासकीय लेन-देन और लेखांकन प्रक्रियाएं पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएंगी।
Trending Videos


नई व्यवस्था के तहत 1 अप्रैल 2026 से ई-चालान की OTC प्रणाली लागू कर दी गई है। इसके जरिए अब नागरिक और संस्थाएं सभी प्रकार की शासकीय राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। इससे राजस्व जमा करने की प्रक्रिया सरल होने के साथ-साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोषालयों में ऑनलाइन बीटीआर (बैंक ट्रांजैक्शन रिपोर्ट) सुविधा शुरू की गई है, जिससे लेखांकन कार्यों में तेजी और सटीकता आएगी। साथ ही राज्य में एक केंद्रीय कोषालय की स्थापना भी की गई है, जिसके माध्यम से भारत सरकार से मिलने वाली राशि का भुगतान अब SNA SPARSH प्रणाली से किया जाएगा। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और केंद्रीकृत हो जाएगी।

डिजिटल पहल को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने अपनी नई वेबसाइट dta.cg.gov.in भी लॉन्च की है, जहां नागरिकों को सभी जरूरी सेवाएं और जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी। इस कदम को राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और वित्तीय प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed