सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   CM Vishnudeo Sai Says Eradicating Naxalism Is a Major Challenge for Government Gaon Chalo Campaign to Begin on

Raigarh: सीएम विष्णुदेव साय बोले- नक्सलवाद का खात्मा सरकार के लिये बड़ा चैलेंज, 6 अप्रैल से गांव चलो अभियान

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायगढ़ जिले के ओपी जिंदल एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नक्सलवाद खात्मे की दृष्टि से 31 मार्च का दिन ऐतिहासिक दिन था।

CM Vishnudeo Sai Says Eradicating Naxalism Is a Major Challenge for Government Gaon Chalo Campaign to Begin on
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायगढ़ जिले के ओपी जिंदल एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नक्सलवाद खात्मे की दृष्टि से 31 मार्च का दिन ऐतिहासिक दिन था। नक्सलवाद का खात्मा सरकार के लिये बड़ा चैलेंज था।

Trending Videos

एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान जिंदल एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए नक्सलवाद की दृष्टि से 31 मार्च ऐतिहासिक दिन रहा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री और जवानों के साहस के दम पर 31 मार्च तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त करने का डेड लाईन घोषित किया गया था और उनका संकल्प पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित क्षेत्र लंबे अर्से विकास से महरूम रहा है, ऐसे में अब नये रोड मैप के तहत उन क्षेत्रों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र केरल स्टेट से बड़ा है, और प्राकृतिक दृष्टिकोण से बहुत सुंदर है। लेकिन यहां के लोग चार दशक से ज्यादा समय से नक्सलवाद के कारण विकास से जूझते रहे, सड़क, बिजली पानी जैसी समस्याओं से यहां के लोग जूझते रहे। हम लोगों के द्वारा पिछले दो साल से यहां विकास पहुंचाते आ रहे हैं और अब नक्सलवाद समाप्त होनें के बाद अब विकास पहुंचायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद बड़ा चैलेंज था, लोगों को लगता नही था कि इस समस्या का कभी समाधान होगा की नही, लेकिन डबल इंजन की सरकार और जवानों के अदम साहस के दम पर नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। यह हमारे लिये बहुत बड़ी चुनौती थी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन और हमारी पार्टी हमेशा लोगों के सुख-दुख में उनके बीच खड़ा रहती है। कोरोनाकाल में भी हमारी टीम लोगों की सेवा में लगे रहे। 6 अपै्रल को हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। उस दिन से लेकर 14 अपै्रल बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती तक सभी संगठन के लोग गांव में लोगों के बीच जायेंगे और पार्टी की रीति नीति के अलावा योजनाओं के बारे में बतायेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed