सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Eight accused under investigation in fake voucher scam case in Raigarh

रायगढ़ में फर्जी वाउचर घोटाला: कर्मचारियों ने कंपनी को लगाया 32 लाख का चूना, जांच के घेरे में आठ आरोपी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में श्रीराम ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों ने फर्जी वाउचर बनाकर करीब 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। एक ही नंबर के डुप्लीकेट वाउचर के जरिए रकम निकाली गई। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Eight accused under investigation in fake voucher scam case in Raigarh
सिटी कोतवाली थाना रायगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में श्रीराम ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों द्वारा फर्जी वाउचर बनाकर छल-कपट और जालसाजी करते हुए कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम ट्रांसपोर्ट के संचालक कमल किशोर शाह ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने मित्र गणपति चौधरी के साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां प्रकाश मिश्रा और दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट में चलने वाली गाड़ियों के बिल वाउचर तैयार कर भुगतान के लिए प्रस्तुत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 फरवरी को ट्रांसपोर्टरों का भुगतान करते समय एक ही नंबर के दो-तीन वाउचर मिलने पर दीपक शर्मा से पूछताछ की गई। इस पर उसने बताया कि वह प्रकाश मिश्रा के साथ सितंबर माह से एक ही नंबर के कई वाउचर तैयार कर भुगतान करवा रहा था। इसके बाद सितंबर 2025 से अब तक के वाउचरों का मिलान किया गया, जिसमें सामने आया कि संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड़ और प्रियंका गुप्ता के नाम पर डुप्लीकेट वाउचर तैयार कर भुगतान कराया गया, जबकि इनका गाड़ियों से कोई संबंध नहीं था।

इस तरह श्रीराम ट्रांसपोर्ट को करीब 32 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त सभी लोग प्रकाश मिश्रा और दीपक शर्मा के सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे और उनके खातों में रकम ट्रांसफर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed