{"_id":"6a322854bc3a059d9f084df5","slug":"double-weather-attack-in-chhattisgarh-rain-in-some-areas-heat-in-other-yellow-alert-issued-in-these-districts-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का दोहरा वार, कहीं बारिश तो कहीं तपिश; इन जिलों में यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का दोहरा वार, कहीं बारिश तो कहीं तपिश; इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक देने से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, तो दूसरी तरफ कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक देने से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, तो दूसरी तरफ कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। राजधानी रायपुर में मंगलवार को कई इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप ने उमस को और बढ़ा दिया। वहीं बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि स्थानीय मौसमी तंत्र के कारण दक्षिणी इलाकों में बारिश का असर दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय बनी रहेंगी। अगले दो दिनों तक भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में मानसून के आगमन से पहले छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी और बारिश, दोनों तरह के मौसम का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और बारिश की आशंका जताई गई है।
राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिन में अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।