सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A woman was murdered with a sharp weapon and her body was burned body was found near a canal in Durg

दुर्ग: महिला की धारदार हथियार से हत्या कर शव को जलाया, नहर के पास मिली लाश, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Dec 2025 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने आग लगा दी गई है। घटना की जानकारी लगाने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

A woman was murdered with a sharp weapon and her body was burned body was found near a canal in Durg
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने आग लगा दी गई है। घटना की जानकारी लगाने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। महिला के शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Trending Videos


पुरई गांव में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर लोग निकले थे जहां गांव से होकर गुजरने वाली नहर के पास एक जली हुई शव को देखा। इसकी सूचना उतई थाने पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगाने पर एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा, उतई टीआई महेश ध्रुव सहित फारेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया  इस दौरान लाश के नजदीक महिला का चप्पल और एक धारदार हथियार पाया गया मृतका के शिनाख्तगी के लिए आसपास के गांव में जानकारी प्रसारित की जा रही है प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी द्वारा महिला की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई होगी उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले किया गया मौके पर फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि पुरई गांव के पास करगाडीह रोड पर नहर किनारे झाड़ियों के बीच जली हुई लाश मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची।लाश के नजदीक महिला के पहनने वाली चप्पल और एक धारदार हथियार जब्त किया गया है। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि महिला की धारदार हथियार से हत्या के बाद लाश को जलाया गया है फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्ती के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed