सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Advising people to lose weight with herbal products proved costly for Four teachers

Durg: हर्बल प्रोडक्ट से वजन घटाने की सलाह देना 4 शिक्षकों को पड़ा महंगा, एक निलंबित, तीन अन्य पर भी गिरेगी गाज

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Sep 2025 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दो शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए डीईओ ने संयुक्त संचालक से पत्र भेजा है। व्याख्याता पर कार्रवाई के लिए डीपीआई को पत्र लिखा गया है।
 

Advising people to lose weight with herbal products proved costly for Four teachers
सेहत बनाने की सलाह देना चार शिक्षकों को महंगा पड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर्बल लाइफ प्रोडक्ट के जरिए वजन घटाने और सेहत बनाने की सलाह देना चार शिक्षकों को महंगा पड़ा गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेश पर लाइफ प्रोडक्ट का प्रचार-प्रसार करने वाले चार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। महिला शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दो शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए डीईओ ने संयुक्त संचालक से पत्र भेजा है। व्याख्याता पर कार्रवाई के लिए डीपीआई को पत्र लिखा गया है।

Trending Videos

डीईओ अरविंद मिश्रा ने बताया कि चारों शिक्षक अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फिट रहने के फॉर्मूला का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। शिक्षक हर्बल लाइफ के उत्पादों का उपयोग करके वजन घटाने, सेहत बनाने और उसकी सदस्यता लेने के काम में जुटे हुए थे। ऑनलाइन सेशन लेने की भी सलाह दे रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा ने जांच के दौरान फुंडा स्कूल की खिलेश्वरी चतुर्वेदी की सोशल मीडिया साइट की जांच की। उनके प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षिका खिलेश्वरी चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन के दौरान शासकीय नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसी प्रकार दनिया स्कूल के शिक्षक मुकेश चतुर्वेदी और संकुल केंद्र बोरी के सीएसी बलदाऊ पटेल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संयुक्त संचालक को पत्र भेजा है। मामले में लिप्त घोटवानी स्कूल के व्याख्याता लोमन वर्मा पर कार्रवाई के लिए डीपीआई को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed