{"_id":"68610c782f40f821960a367e","slug":"cm-sai-inaugurated-biotech-pvt-ltd-herbals-extraction-unit-and-central-warehouse-in-durg-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: सीएम साय ने किया बायोटेक प्रा. लि. हर्बल्स एक्सट्रेशन इकाई एवं केन्द्रीय भण्डार गृह का लोकार्पण, पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: सीएम साय ने किया बायोटेक प्रा. लि. हर्बल्स एक्सट्रेशन इकाई एवं केन्द्रीय भण्डार गृह का लोकार्पण, पढ़ें
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के पाटन ब्लॉक के जामगांव(एम)पहुंचे। जहा छग राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह में शामिल हुऐ।और बायोटेक प्रा. लि. हर्बल्स एक्सट्रेशन इकाई एवं केन्द्रीय भण्डार गृह का लोकार्पण किया।
सीएम साय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के पाटन ब्लॉक के जामगांव(एम)पहुंचे। जहा छग राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह में शामिल हुऐ।और बायोटेक प्रा. लि. हर्बल्स एक्सट्रेशन इकाई एवं केन्द्रीय भण्डार गृह का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप,दुर्ग सांसद विजय बघेल,महा मण्डलेश्वर हरिद्वार के स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
Trending Videos
पाटन ब्लॉक में 27.87 एकड़ क्षेत्र में 36.47 करोड़ की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई का आज मुख्यमंत्री के द्वारा लोकार्पण किया गया ।इस इकाई से प्रतिवर्ष लगभग 50 करोड़ मूल्य के उत्पाद तैयार किए जाने का अनुमान है। इसके अलावा आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई में आधुनिक वेयरहाउस की 20,000 मीट्रिक टन की संग्रहण क्षमता विकसित की गई है। जिससे सीजनल वनोपजों के दीर्घकालीन संरक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण में सहायता मिलेगी। प्रदेश में वनों में पाई जाने वाली औषधीय और लघु वनोपज जैसे महुआ, साल बीज, कालमेघ, गिलोय, अश्वगंधा आदि का संगठित एवं वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर चूर्ण,सिरप,तेल,टैबलेट एवं अवलेह जैसे गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह इकाई छत्तीसगढ़ हर्बल्स ब्रांड के तहत प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने का प्रमुख केंद्र भी बनेगी।इस परियोजना के तहत 1 हजार से अधिक लोगो को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होगी।इस कार्यक्रम में दौरान मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के तेंदूपत्ता संग्राहक के परिवारों को चरण पादुका योजना के तहत मुख्यमंत्री,वन मंत्री और सांसद ने अपने खुद हाथो से चरण पादुका पहनाया। इस योजना के तहत 5 हितग्राहियों को चरण पादुका योजना के हितग्राहियों को चरण पादुका पहनाया गए।