सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Mother and daughter died in a road accident accident took place while going from Raipur to Durg

Durg-Bhilai : सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की हुई मौत, रायपुर से दुर्ग जाते समय हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में प्रीमियम वाइन शॉप के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मां बेटी की मौत हो गई वही बाइक सवार युवक घायल जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mother and daughter died in a road accident accident took place while going from Raipur to Durg
सड़क दुर्घटना में मां बेटी की मौत,पति हुआ घायल,पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में प्रीमियम वाइन शॉप के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मां बेटी की मौत हो गई वही बाइक सवार युवक घायल जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

Trending Videos


पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार को पीछे से कार ने टक्कर मारी दी। बाइक सवार सड़क पर गिर गए इस हादसे में मां बेटी की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई वही बाइक चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान आरती दुबे 30 वर्ष और सोना दुबे 2 साल के रूप में हुई है वही पति राकेश दुबे घायल हो गया है जिसकी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि एक दम्पति रायपुर से शोक कार्यक्रम के बाद अपने घर दुर्ग जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सिरसा गेट चौक के पास बाइक क्रमांक सीजी 07 सीएन 5190 पर रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। तभी भिलाई-3 में प्रीमियम वाइन शॉप के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। कार की ठोकर लगने से बाइक सवार दम्पति और उनका बच्चा बीच सड़क पर गिर पड़ा। बाइक चालक पति हेलमेट पहना हुआ था। इस घटना में मां और बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवाकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed