सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg accident

छत्तीसगढ़: दुर्ग में दर्दनाक हादसा, धमधा इलाके में बस और बाइक की टक्कर, दो लोगों की हुई मौत

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
Durg accident
बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र में यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

Trending Videos


धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच कल देर शाम एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे। बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान हरिश्चंद यादव और भोला यादव के रूप में की गई है। मृतक हरिश्चंद यादव अपने भतीजा के बारात में गिरहोला से धमधा गया हुआ था। जहां से अपने अपने भाई के साला भोला यादव के साथ बाइक से अपने परिचित के घर धमधा जा रहा था। इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की ओर जाने वाली बस ने कलश मंदिर के पास सामने से टक्कर मारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि 24 मार्च की शाम को मिनी बस और बाइक में दुर्घटना होने की सूचना मिली। बाइक सवार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed