{"_id":"69ffefec259f81f88f016982","slug":"durg-accident-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4262670-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नवजात पोते से मिलने जा रही थी अस्पताल, रास्ते में ट्रेलर की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नवजात पोते से मिलने जा रही थी अस्पताल, रास्ते में ट्रेलर की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुर्ग जिले में शनिवार देर शाम में सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में ट्रेलर ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मारी दी। इस हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है।
Trending Videos
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान डौंडीलोहारा के सोरली निवासी हेमिन बाई पटेल (60) के रूप में हुई है। हेमिन बाई अपने देवर प्रहलाद पटेल के साथ स्कूटी से डौंडीलोहारा से रायपुर जा रही थीं। मृतका की बहू ने 2-3 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। वह पहली बार अपने पोते से मिलने रायपुर एम्स जा रही थी। परिवार में बच्चे के जन्म को लेकर खुशी का माहौल था। लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया। मृतक हेमिन पटेल और देवर प्रहलाद पटेल स्कूटी से रायपुर जा रहे थे, इसी दौरान सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर योगा गार्डन के पास पीछे से ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मारी दी और पीछे बैठी हेमिन बाई ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई, जिसके उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के बाद से ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस कुम्हारी टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, इस मामले में सुपेला थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।