सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Another accused arrested in opium cultivation case used to supply opium seeds to BJP leader in Durg News

Durg News: अफीम की खेती मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार,भाजपा नेता को अफीम के बीज करता था सप्लाई

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पूर्व में भाजपा नेता समेत 3 लोग को गिरफ्तार कर चुकी है। वही अन्य आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।
 
Another accused arrested in opium cultivation case used to supply opium seeds to BJP leader in Durg News
अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पूर्व में भाजपा नेता समेत 3 लोग को गिरफ्तार कर चुकी है। वही अन्य आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।

Trending Videos

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा झेंझरी के बीच अवैध खेती में आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार ने अपने 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अवैध अफीम के पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने मौके से 16 लाख से अधिक अफीम के पौधे बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड रुपए आंकी गई है। आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार मक्का और ज्वार के पौधा के आड़ में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने पूर्व में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के सहित विकास बिश्नोई और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के जांच में जानकारी मिली कि अफीम की खेती के लिए बीज सप्लाई को राजस्थान जोधपुर के रहने वाले छोटू राम के द्वारा सप्लाई की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छोटू राम को जोधपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग पहुंची। वही इस मामले में पुलिस फरार आरोपी श्रवण बिश्नोई और अचला राम जाट की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी भाजपा नेता को अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध करने वाले छोटू राम नाम के शख्स को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed