सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested the accused who attempted he called the victim to a lodge and committed the crime in Durg

Durg : दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लॉज में बुलाकर घटना को दिया अंजाम

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग  छावनी थाना पुलिस ने सुपेला क्षेत्र के गुंडा बदमाश को महिला से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया है।आरोपी ने अपने दुकान में काम करने वाली महिला को मीटिंग का बहाने से लॉज में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

Police arrested the accused who attempted he called the victim to a lodge and committed the crime in Durg
मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म का किया प्रयास
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग  छावनी थाना पुलिस ने सुपेला क्षेत्र के गुंडा बदमाश को महिला से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया है।आरोपी ने अपने दुकान में काम करने वाली महिला को मीटिंग का बहाने से लॉज में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को थाने से घटनास्थल तक जुलूस निकला ले जाएगा।
Trending Videos


छावनी थाना क्षेत्र के केशरी लॉज में आरोपी वी. लक्की जॉर्ज पर एक महिला को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराई। छावनी पुलिस ने आरोपी लक्की जॉर्ज और उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-4 निवासी लक्की जार्ज की दुकान में काम करती है। पांच मार्च को आरोपी ने उसे फोन कर मीटिंग के बहाने पावर हाउस स्थित लॉज में बुलाया। महिला आरोपी द्वारा बुलाए लॉज पहुंची। जहां आरोपी उसे कमरे में ले गया। बातचीत के दौरान उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह उसके चंगुल से भागकर घर पहुंची। इसके बाद में उसने पूरी घटना अपने पति और पिता को बताई। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला के शरीर पर कई जगह नाखून से खरोंच निशान मिले है। आरोपी और उसकी पत्नी के द्वारा पीड़िता महिला ने किसी को बताने पर महिला के पति और पिता को जान से मारने की धमकी थी।आपको बता दे कि आरोपी वी लक्की जॉर्ज के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है और सुपेला थाना के गुंडा बदमाश अपराधी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी ने अपने दुकान में काम करने वाली पीड़िता महिला को किसी काम के बहाने लॉज में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास के मामले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म का किया प्रयास

मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म का किया प्रयास

 

मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म का किया प्रयास

मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म का किया प्रयास

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed