{"_id":"69afe89b57a6f1c0d00810c0","slug":"durg-district-administration-action-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4033267-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg News: अफीम खेती मामले में भाजपा नेता के भाई पर बुलडोजर चला, पुलिस ने लिया एक्शन; अवैध दुकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: अफीम खेती मामले में भाजपा नेता के भाई पर बुलडोजर चला, पुलिस ने लिया एक्शन; अवैध दुकान ध्वस्त
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 03:51 PM IST
Link Copied
दुर्ग जिले में अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने करोड़ों रुपये के अफीम के पौधे बरामद कर भाजपा नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को प्रशासन ने आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के बड़े भाई के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया।
यह कार्रवाई समोदा गांव में दुर्ग-धमधा सड़क पर की गई। विनायक ताम्रकार के बड़े भाई बृजेश ताम्रकार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर सीमेंट पोल की फैक्ट्री डाल रखी थी। यह लगभग 32 डिसमिल जमीन सरकारी रिकॉर्ड में घास जमीन के रूप में दर्ज है। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने यह कार्रवाई की। अवैध रूप से बनाए गए दुकान निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई से पहले यहां लगे बिजली कनेक्शन को भी काट दिया गया था। बृजेश कांक्रीट प्रोडक्ट नाम से व्यावसायिक उद्देश्य से सीमेंट पोल व कंटीले तार का निर्माण होता था। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्रवाई विनायक ताम्रकार और उनके भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध कब्जे पर हुई है।
दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समोदा के सरपंच ने खसरा नंबर 778 की 32 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत में अवैध कब्जा कर दुकान निर्माण किए जाने का उल्लेख था। इस कार्रवाई के लिए संबंधित पक्ष को पहले ही बेदखली वारंट जारी किया गया था। इसी के तहत आज यह बेदखली कार्रवाई की गई है।
अफीम की खेती के बहुचर्चित मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ प्रशासन की यह बड़ी सख्ती है। विनायक ताम्रकार और उनके भाई बृजेश ताम्रकार द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था। इस अवैध निर्माण को आज बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।