{"_id":"69afb0997c4ab6939006480b","slug":"durg-accident-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4033048-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग के कुम्हारी में मजदूरों से भरे ऑटो को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग के कुम्हारी में मजदूरों से भरे ऑटो को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
ऑटो को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर,टक्कर से एक मजदूर की हुई मौत
विज्ञापन
दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरे ऑटो को मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, तीन मजदूर घायल हो गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ऑटो और मिनी ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Trending Videos
कुम्हारी थाना क्षेत्र के महाराष्ट्र बैंक के पास कल रात नौ बजे के आसपास चरोदा से रायपुर जा रहे मजदूरों से भरे ऑटो को मिनी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पलट गई। ऑटो में सवार चार मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर की मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य मजूदरों को हल्की चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पहचान टीकाराम खूंटे निवासी गोगांव रायपुर के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में पिंकी देवी शाह, शारदा पाल, रामाधार पाल है। सभी मजदूर गोगांव से मजदूरी के लिए ऑटो में सवार होकर देवभोग दुग्ध संघ के पास रेलवे क्रॉसिंग चरोदा काम करने गए थे। जहां से काम खत्म होने के बाद ऑटो से वापस गोगांव रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके ऑटो और मिनी ट्रक दोनों पलट गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार मजदूर घायल हो गए। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।