{"_id":"6a2681a220dc8a06990c2575","slug":"durg-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4371443-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में जमीन बिक्री में फर्जीवाड़ा: आर्मी जवान के नाम पर दूसरे को किया पेश, तीन साल बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में जमीन बिक्री में फर्जीवाड़ा: आर्मी जवान के नाम पर दूसरे को किया पेश, तीन साल बाद आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के पाटन क्षेत्र में संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि की बिक्री से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आर्मी में तैनात अपने सगे भाई की जगह दूसरे व्यक्ति को पेश कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र में संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि की बिक्री में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले के आरोपी ईश्वर दास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था।
Trending Videos
यह धोखाधड़ी आर्मी में तैनात एक जवान के बड़े भाई ने की थी। उसने अपने भाई की जगह किसी अन्य व्यक्ति को पेश कर जमीन की रजिस्ट्री कराई। पीड़ित जवान ने साल 2023 में पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बड़े भाई पर संयुक्त नाम से दर्ज भूमि बेचने का आरोप था। पुलिस ने जांच के दौरान दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच में पहचान संबंधी दस्तावेजों में हेरफेर और फर्जी दस्तावेज बनाने का खुलासा हुआ। आरोपी ने इस तरीके से आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने अपने आर्मी में पदस्थ भाई की अनुपस्थिति का फायदा उठाया। उसने एक-दूसरे व्यक्ति को भाई के रूप में प्रस्तुत किया। फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर उसने जमीन की बिक्री प्रक्रिया पूरी की। यह सब संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि को अवैध रूप से बेचने के लिए किया गया।