सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Massive fire breaks out at a paddy procurement center several quintals of paddy and gunny bags reduced to a

दुर्ग: धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, कई क्विंटल धान और बारदाना जलकर राख, दमकल विभाग ने पाया काबू

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में  भीषण गर्मी में आगजनी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में धान संग्रहण केंद्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। कोडिया धान संग्रहण केंद्र में आज भीषण आग लग गई।

Massive fire breaks out at a paddy procurement center several quintals of paddy and gunny bags reduced to a
धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में एक धान संग्रहण केंद्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। कोडिया धान संग्रहण केंद्र में शनिवार को भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

नंदिनी थाना क्षेत्र के कोडिया गांव स्थित धान संग्रहण केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए पांच टैंकर पानी की बौछार के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, धान संग्रहण केंद्र के पास स्थित एक खेत में किसान ने पैरा (पराली) में आग लगाई थी। तेज हवा के कारण आग फैलते हुए धान संग्रहण केंद्र तक पहुंच गई और वहां रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से संग्रहण केंद्र में रखा 510 क्विंटल धान, पुराने बारदान और भूसा जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

आग से संग्रहण केंद्र को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि जला हुआ धान अमानक श्रेणी का था, जिसकी बिक्री के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। इस धान का उपयोग आमतौर पर मवेशियों के चारे के रूप में किया जाता है।

अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने धान संग्रहण केंद्र में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि संग्रहण केंद्र में पिछले वर्ष का धान रखा हुआ था। आग से धान, बारदान और भूसा प्रभावित हुआ, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।


 

Photo Title

 

 

Photo Title

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed