फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrest husband and father in law in connection with a newlywed woman suicide in Durg

Durg: नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति- ससुर को किया गिरफ्तार, कई महीनों से चल रहे थे फरार

Wed, 22 Jul 2026 02:48 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 02:48 PM IST
सार

दुर्ग में नंदिनी थाना पुलिस ने नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतिका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले कई महीनों से पुलिस ने बचते हुए फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
Police arrest husband and father in law in connection with a newlywed woman suicide in Durg
नवविवाहिता आत्महत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

विस्तार

दुर्ग में नंदिनी थाना पुलिस ने नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतिका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले कई महीनों से पुलिस ने बचते हुए फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सिमगा क्षेत्र में छिपे हुए है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।इस मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


नंदिनी थाना क्षेत्र में ग्राम सहगांव में 7 अप्रैल 2026 को एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसकी मृतिका की पहचान किरण पटेल के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मृतिका को लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं मिलने पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।
विज्ञापन


इसी प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग लग ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 80(2) का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई थी।पुलिस ने मामला दर्ज की जानकारी लगाने पर आरोपी अपने घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पति युवराज पटेल और ससुर ओम प्रकाश पटेल को सिमगा क्षेत्र में छिपे हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दिया है।पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि नवविवाहिता को आरोपियों द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवविवाहिता आत्महत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed