फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   police arrested two accused individuals who committed the murder of a woman in Durg

दुर्ग के जंगल में हैवानियत: दुष्कर्म के बाद महिला की निर्मम हत्या, अर्धनग्न मिला शव, पांच दिन से थी लापता

Tue, 21 Jul 2026 02:57 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग।
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग। Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 02:57 PM IST
सार

दुर्ग में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
police arrested two accused individuals who committed the murder of a woman in Durg
जंगल में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाना।

विज्ञापन


पुलगांव नाला के पास जंगलनुमा क्षेत्र में 17 जुलाई को एक महिला का अर्धनग्न शव मिला था। सूचना पर पुलगांव पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान भगवंतनी बाई (55 वर्ष), निवासी ओम नगर उरला दुर्ग के रूप में हुई।
विज्ञापन

 
भगवंतनी बाई 16 जुलाई से लापता थीं, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद सिर पर वार कर हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। एक फुटेज में महिला दो युवकों के साथ जाती दिखी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में नीतिश ठाकुर और हर्ष यादव ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी नीतिश ठाकुर और हर्ष यादव घड़ी चौक पहुंचे थे। वे एटीएम के पास शराब पी रहे थे, तभी मृतका महिला वहां खड़ी थी। हर्ष ने महिला को मजदूरी काम में ले जाने के बहाने 2 हजार रुपये दिए। तीनों ई रिक्शा से पुलगांव गए और पुलगांव नाला के पास जंगलनुमा इलाके में पहुंचे। वहां महिला ने आरोपियों को धमकी देना शुरू कर दिया, जिससे उनमें वाद-विवाद हो गया।


विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गमछा से महिला का गला घोंटा। उन्होंने एक बोल्डर से उसके सिर पर भी वार किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने उन्हें अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed