{"_id":"6a5e5e53ca14cfbff708c551","slug":"durg-cheating-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4524847-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud: दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 19 लाख की ठगी, पुलिस ने महिला ठग को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Fraud: दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 19 लाख की ठगी, पुलिस ने महिला ठग को दबोचा
Tue, 21 Jul 2026 05:12 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:12 PM IST
सार
उतई पुलिस ने शेयर कारोबार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाली महिला को पकड़ा है। एक ड्राइवर से 19 लाख रुपये की ठगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उतई पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी करने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने निवेशकों को 28 महीने में रकम चार गुना करने का लालच दिया था। साथ ही हर महीने 10 से 12 फीसदी तक रिटर्न देने का दावा भी किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी तृप्ति साहू खुद को रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी की प्रमुख बताती थी। जांच में उसके कई बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन मिले हैं। वह निवेशकों से मिली रकम का इस्तेमाल अपने निजी कामों के लिए कर रही थी।
विज्ञापन
प्रार्थी की पहचान तृप्ति साहू से साल 2024 में हुई थी। उसने दावा किया कि उसकी कंपनी 28 महीने में निवेश की रकम चार गुना कर देती है। प्रार्थी ने 28 फरवरी 2024 को तृप्ति साहू को 5 लाख रुपये नकद दिए। करीब एक महीने बाद आरोपी ने 45 हजार रुपये देकर प्रार्थी का विश्वास जीता।
विज्ञापन
धोखाधड़ी का तरीका
शुरुआती रकम मिलने के बाद प्रार्थी ने एक्सिस बैंक से 15 लाख रुपये का लोन लिया। 28 मार्च 2024 को उसने 14 लाख रुपये निखिल पिल्लई के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए। आरोपी ने ज्यादा लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त कमाई का लालच भी दिया था। प्रार्थी ने निवेश के लिए अपने भाई, दोस्त और एक रिश्तेदार से 4 लाख रुपये लेकर निवेश कराया। उनके नाम से भी निवेश आईडी बनाई गई थी। हालांकि, आरोपी ने किसी भी निवेशक को कोई रिटर्न नहीं दिया।
निवेशकों ने अपनी रकम की वापसी की मांग की, तो आरोपी ने उन्हें पहचानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद निवेशकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तृप्ति साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न बैंक खाते, पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक कार बरामद की है। एक अन्य फरार आरोपी निखिल पिल्लई की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।