फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News: One-Sided Lover Used AI-Edited Photos to Extort 5 Lakh, Threatened to Kill Woman's Husband

Durg-Bhilai: एकतरफा प्यार में AI से फोटो एडिट कर महिला से 5 लाख मांगे, पति को भी मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 08:20 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 08:20 AM IST
सार

एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने एआई तकनीक को ब्लैकमेलिंग का हथियार बना लिया। महिला की फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देते हुए उसने पांच लाख रुपये मांगे और पति की हत्या की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Durg-Bhilai News: One-Sided Lover Used AI-Edited Photos to Extort 5 Lakh, Threatened to Kill Woman's Husband
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआई का दुरुपयोग कर महिला की फोटो एडिट करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को छावनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं वह रुपये नहीं देने पर पीड़िता के पति की हत्या करने और उससे जबरन तलाक दिलाने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: देर रात सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला; एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रविन्द्र भारती उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह एआई के जरिए उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही उसके पति की हत्या करने और जबरन तलाक दिलाने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रविन्द्र भारती को धमधा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से एकतरफा प्रेम करता था। दोनों पहले एक ही फाइनेंस कंपनी में साथ काम करते थे, जहां उनकी पहचान हुई थी। बाद में युवती ने किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर लिया। इसके बाद आरोपी लगातार उसे परेशान करने लगा और एआई तकनीक से फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed