{"_id":"697a1b4c9a2cbb5b2c091e03","slug":"durg-balloon-explodes-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3888985-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में फटा एयर बैलून: एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में फटा एयर बैलून: एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार
भिलाई के जयंती स्टेडियम के पीछे एक मकान में आज शाम अचानक एयर बैलून फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया। भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
एयर बैलून फटने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भिलाई के जयंती स्टेडियम के पीछे एक मकान में एयर बैलून फटने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos
यह घटना आज शाम जयंती स्टेडियम के पीछे स्थित एक मकान में हुई। अचानक एयर बैलून फटने से घर में मौजूद तीन लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों, जिनमें खेलन वर्मा, इशांत वर्मा और पूर्वी वर्मा शामिल हैं, को तत्काल भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व जयंती स्टेडियम के लॉन्ग टेनिस मैदान में एक एथलेटिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें एयर बलून का इस्तेमाल किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, लॉन्ग टेनिस मैदान के केयरटेकर राजू वर्मा ने एयर बलून को अपने घर पर रख लिया था। आज शाम को अचानक घर पर रखे एयर बलून में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से परिवार के सदस्य झुलस गए।
भिलाई नगर पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुँची और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि एयर बैलून कैसे फटा और इसके पीछे क्या कारण रहे। इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।