सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Woman defrauded of lakhs under pretext of occult practices and stock market trading investments police are s

Durg: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर महिला से लाखों की धोखाधड़ी,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में भिलाई नगर थाना क्षेत्र में तंत्र मंत्र, निवेश और मुनाफे का लालच देकर लाखो ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता महिला से 85 लाख रुपये से अधिक की ठगी आरोपी द्वारा की गई है।

Woman defrauded of lakhs under pretext of occult practices and stock market trading investments police are s
पीड़िता महिला से लाखो रुपए की ठगी।
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में भिलाई नगर थाना क्षेत्र में तंत्र मंत्र, निवेश और मुनाफे का लालच देकर लाखो ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता महिला से 85 लाख रुपये से अधिक की ठगी आरोपी द्वारा की गई है। पीड़िता की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पीड़िता संगीता कश्यप ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात वर्ष 2023 में रायपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान जबलपुर निवासी पवन बधौलिया से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पारिवारिक परेशानियों का जिक्र किया।जिसके बाद आरोपी ने विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के जरिए समस्याएं दूर करने का भरोसा दिलाया जिसके बाद आरोपी लगातार महिला को ग्रह दोष, प्रेत-बाधा और जिन्न का भय दिखाकर पैसे मांगता रहा। वह कहता था कि जबलपुर में गुप्त पूजा कराई जा रही है और पूजा अधूरी रहने पर परिवार पर संकट आ सकता है। महिला से कई बार अलग-अलग खातों और क्यूआर कोड के माध्यम से रकम ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही आरोपी ने कहा कि विशेष पूजा नहीं कराई गई तो उसके पति का गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकता है।इसके नाम पर उसने डेढ़ लाख रुपये लिया इसके बाद में महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने और अधिक पैसे की मांग करता रहा।आरोपी ने महिला के बेटे को शेयर मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर निवेश के नाम पर लाखों रुपये जमा करा लिए समय-समय पर वह खुद को जेल में बंद,मां के ऑपरेशन या पारिवारिक संकट में फंसा बताकर भी रकम मांगता रहा।
विज्ञापन


जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने हाथ की नस काटने की फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर मानसिक दबाव बनाया। बाद में सरकारी नौकरी लगवाने, फर्जी नियुक्ति पत्र दिलाने और अधिकारियों से सिफारिश कराने के नाम पर भी लाखों रुपये वसूल लिए।आरोपी ने अलग अलग बैंक खातों से पीड़िता महिला से करीब 85 लाख रुपये ठग लिया। पीड़िता परेशान होकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़िता ने भिलाई नगर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के जबलपुर निवासी पवन बधौलिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्होंने तंत्र मंत्र और अन्य क्रियाओं के बहाने ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मंजूरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed