सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg_Cheating Examiner

JEE परीक्षा में नकल के लिए लगाया शातिर दिमाग: चप्पल में मोबाइल छिपाकर लाया था परीक्षार्थी, फिर ऐसे पकड़ा गया

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
Durg_Cheating Examiner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एनटीए जेईई मेन के एक्जाम में नकल करने वाले एक परीक्षार्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 2 अप्रैल को पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षार्थी से एग्जाम में मोबाइल पकड़े जाने पर शिकायत के आधार पर पुलिस ने परीक्षार्थी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Trending Videos


शिकायत दर्ज कराई कि पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में 2 अप्रैल को एनटीए जेईई मेन की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान परीक्षार्थी आदित्य कुमार के पास बायोब्रेक के बाद उसकी चप्पल में मोबाइल फोन अनुचित साधन के रूप मे चेकिंग के दौरान पाया गया। जिसकी लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस नकल करने वाले परीक्षार्थी आदित्य कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में एनटीए जेईई मेन की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी आदित्य कुमार के पास परीक्षा के दौरान बायो-ब्रेक के बाद उसकी चप्पल में मोबाइल पाया गया। परीक्षार्थी की जब एंट्री तब सिक्योरिटी गार्ड द्वारा ने उसकी मेटल डिटेक्टर से जांच की। परीक्षार्थी ने अपनी जांच से पहले ही अपनी चप्पल उतार दी थी और फिर उसकी जांच की गई थी। जिसके बाद वहां कॉलेज के लेब 12ए सेकेंड फ्लोर में परीक्षार्थी का एग्जाम देने गया। जहां वॉशरूम के लिए बाहर निकला। वॉशरूम से आने के बाद उसकी फिर से सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच की। लेकिन फिर से परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल जांच से पहले ही निकाल दी और फिर उसने अपनी जांच कराई। जब वह अपनी वॉशरूम से अपनी लैब की ओर वापस जा रहा था। तब सिक्योरिटी गार्ड को उसकी चलने के तरीके से शक हुआ। परीक्षार्थी अपनी चप्पल को घसीट हुए चल रहा था। तब सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी चप्पल की जांच की गई। जांच के दौरान चप्पल के अंदर मोबाइल फोन छुपाया हुआ मिला। इसकी जानकारी सिक्योरिटी गार्ड ने कॉलेज प्रबंधन को दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर परीक्षार्थी आदित्य कुमार के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed