सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   elderly man attacked child with hanger In Durg

दुर्ग में खौफनाक कदम: मासूम ने नहीं सुनी बात, बुजुर्ग ने किया टांगी से हमला; लहूलुहान हुआ ढाई साल का बच्चा

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार


दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के जोरातरई गांव में बुजुर्ग ने पड़ोसी के ढाई साल के बच्चे पर टांगी से हमला कर दिया। सिर पर वार से बच्चा घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

elderly man attacked child with hanger In Durg
ढाई साल के बच्चे पर पड़ोसी ने किया टांगिया से हमला,घायल बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम जोरातरई में मामूली बात पर एक बुजुर्ग ने पड़ोसी के ढाई साल के मासूम बच्चे पर धारदार टांगी से हमला कर दिया। वार बच्चे के सिर पर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार प्रार्थी गोदावरी देवांगन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ढाई साल का बेटा पड़ोसी परदेशी राम देवांगन के घर खेलने गया था। बच्चा वहीं खेल रहा था, तभी बुजुर्ग ने उसे खेलने से मना करते हुए घर जाने को कहा। मासूम के नहीं मानने पर आरोपी आवेश में आ गया और घर में रखी धारदार टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद बच्चा लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी परदेशी राम देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed