सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Female accused arrested in theft case in Durg

Durg News: घूमने गई महिला ने सहेली को सौंपी घर की चाबी, लौटी तो चोरी देख उड़ गए होश; आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

मोहन नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी सहेली के घर की चाबी का गलत इस्तेमाल कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी की थी। 

Female accused arrested in theft case in Durg
चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में मोहन नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये के चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, मोहन नगर थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने बेटे के साथ प्रयागराज घूमने गई थी। घर की देखरेख के लिए उसने अपनी सहेली जागेश्वरी मार्कण्डेय को घर की चाबी दी थी। यात्रा से लौटने पर उसके बेटे ने बताया कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और आलमारी का ताला टूटा पड़ा है। जांच करने पर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थिया ने जब इस संबंध में अपनी सहेली जागेश्वरी मार्कण्डेय से पूछताछ की तो उसने जेवरात और नगदी चोरी करना स्वीकार करते हुए सामान वापस करने की बात कही। लेकिन बाद में उसने सामान लौटाया नहीं, जिसके बाद प्रार्थिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लगभग 3 लाख 42 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कुल करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed