सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   CM Sai attended the Backward Classes Authority meeting where a budget of Rs 80 crore and an MoU for an IIT par

दुर्ग: पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए सीएम साय, 80 करोड़ बजट और आईआईटी पार्क के लिए एमओयू मंजूर

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आज दुर्ग जिले के पीडब्ल्यूडी सभागार में संपन्न हुई। 

CM Sai attended the Backward Classes Authority meeting where a budget of Rs 80 crore and an MoU for an IIT par
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दुर्ग,ओबीसी विकास प्राधिकरण के बैठक में हुए शामिल
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आज दुर्ग जिले के पीडब्ल्यूडी सभागार में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राधिकरण को 80 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान प्रस्तावित किया। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, गुरु सुखवंत साहेब, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधायक, राज्य शासन के सचिव, जिला पंचायत अध्यक्ष और 18 जिलों के कलेक्टर भी उपस्थित रहे।

Trending Videos


विकास कार्यों के लिए 80 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्राधिकरण को और विकसित करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी और 80 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान से प्राधिकरण के तहत आने वाले विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी भिलाई के लिए 40 कंपनियों से एमओयू
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के एकमात्र आईआईटी भिलाई के लिए आईआईटी पार्क के निर्माण हेतु 40 विभिन्न कंपनियों के साथ हुए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए। इससे भविष्य में आईआईटी के विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कुल पांच प्राधिकरण हैं, जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण भी शामिल है। यह प्राधिकरण राज्य के 35 विधानसभा क्षेत्रों और 18 जिलों को कवर करता है। पिछले दो महीनों में दो बार बैठकें स्थगित होने के बाद, आज यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें विकास और प्रगति के लिए ठोस कदम उठाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed