{"_id":"69fb22a56a06aad3f30b6691","slug":"durg-desi-katta-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4248321-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से लाखों रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से लाखों रुपये बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,मोबाइल समेत लाखो रुपए नगद बरामद किया है।
देशी कट्टा के साथ आरोपी girftar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,मोबाइल समेत लाखो रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
Trending Videos
कुम्हारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खारुन नदी पर बने रेल्वे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति देशी कट्टा बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा गया जांच के दौरान एक प्लास्टिक बोरी के अंदर देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस सहित 2 लाख रूपये नगदी रखा हुआ था। आरोपी अविनाश आष्टिकर निवासी कबीर रायपुर ने पुलिस को बताया देशी कट्टा को अन्य राज्य से लाकर बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा। पुलिस ने देशी कट्टा के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई लेकिन आरोपी के पास वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशी कट्टा के साथ आरोपी girftar

देशी कट्टा के साथ आरोपी girftar