सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Engine and one wagon of a goods train going to Bhilai derailed

Chhattisgarh: भिलाई जा रही मालगाड़ी का इंजन और एक वैगन डिरेल, ओएचई केबल भी टूटी; टला हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के जामुल एसीसी सीमेंट कंपनी में सीमेंट लदकर भिलाई जा रही मालगाड़ी का इंजन और एक वैगन डिरेल हो गया। इंजन कुछ दूरी तक जमीन पर चलने से पटरी किनारे के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और ओएचई केबल भी टूट गया।

Engine and one wagon of a goods train going to Bhilai derailed
मालगाड़ी के डिब्बे हुए डिरेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिलाई जामुल एसीसी सीमेंट कंपनी में सीमेंट भरकर भिलाई की ओर जा रही एक मालगाड़ी का इंजन और एक वैगन पटरी से उतर गया। यह घटना सुबह के वक्त हुई, जब मालगाड़ी सीमेंट लोड होकर भिलाई के लिए निकली थी। इंजन पटरी से उतरने के बाद कुछ दूरी तक जमीन पर चलता रहा, जिससे पटरी किनारे लगे खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।



इस घटना के कारण ओएचई केबल भी टूट गया। लोको पायलट ने तुरंत घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और एसीसी सीमेंट कंपनी के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे और कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य के लिए टीम को बुलाया। टीम ने डिरेल हुए इंजन और वैगन को सफलतापूर्वक पटरी पर वापस लगाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना शटिंग के दौरान हुई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट हो नहीं पाया है।
विज्ञापन
Trending Videos


यह घटना जामुल साइडिंग की लाइन पर हुई, जो मुख्य रेलमार्ग से अलग है। इस वजह से किसी भी तरह का रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य बनी रही। क्षतिग्रस्त खंभों और टूटे हुए ओएचई केबल की मरम्मत का कार्य जारी है। रेलवे विभाग और एसीसी सीमेंट कंपनी मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। एसीसी सीमेंट कंपनी के अधिकारी भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग के लिए मौजूद थे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि डिरेल हुए हिस्से को जल्द से जल्द हटाकर पटरी को सामान्य किया जाए। अधिकारियों ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed