सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Land Dispute Under Influence Two Brothers Beat Young Man to Death

Durg News: शराब पीने के दौरान जमीन विवाद, दो भाइयों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल की रात शराब पीने के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों संतोष यादव और रोहित यादव ने शंभू निषाद की जमकर पिटाई कर दी, जिससे अंदरूनी चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक अहमदाबाद में वेल्डिंग का काम करता था।

Land Dispute Under Influence Two Brothers Beat Young Man to Death
हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग :- अंडा थाना क्षेत्र स्थित खाड़ा गांव में शराब के नशे वाद विवाद के बाद हुए मारपीट के बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पहुंचकर मृतक के शव को पीएम के लिए भेजकर हत्या करने वाले 2 भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
Trending Videos



अंडा थाना क्षेत्र के खाडा गांव में घटना 12 अप्रैल की रात मृतक शंभू निषाद अपने दोस्तों से मिलने गया था। जहां शराब की पार्टी किए और शराब के नशे में मृतक और आरोपियों के बीच जमीन को बात को लेकर वाद विवाद हो गया विवाद में दोनों आरोपियों ने मृतक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक घर वालों को सूचना दी जिसके बाद मृतक शंभू अपने घर में जाकर सो गया। मृतक शंभू को अंदरूनी चोट लगने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी।पुलिस ने मृतक के मित्र संतोष यादव और रोहित यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया मृतक शंभू निषाद अहमदाबाद (गुजरात) में वेल्डिंग का काम करता था। करीब 15 दिन पहले ही वह परिवार से मिलने गांव आया था। इसी दौरान 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे शंभू अपने मित्र संतोष यादव और रोहित यादव के घर पहुंचा। जहां तीनों के बीच शराब के नशे में बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान वाद विवाद में बदल गई। विवाद की वजह गांव की आबादी जमीन बताई जा रही है। शंभू ने इस मामले में सरपंच से बात करने को कहा। इस पर आरोपियों ने उसे खुद ही सरपंच से बात करने को कहा। इस बात को लेकर आरोपियों ने मृतक की जमकर पिटाई कर दी और उसके घर वालों को जानकारी दी। और मृतक शंभू अपने घर में सो गया लेकिन दूसरे दिन उठा नहीं तो परिजनों ने अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी है।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed