{"_id":"69e34ad32b160b9e98012c56","slug":"durg-murder-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4181219-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: फोन ना उठाने को लेकर हुआ विवाद, प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: फोन ना उठाने को लेकर हुआ विवाद, प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक बीएड छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के सहपाठी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक बीएड छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के सहपाठी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
Trending Videos
मृतिका की पहचान यूनेश्वरी वर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खैरागढ़ जिले की निवासी थी। यूनेश्वरी दुर्ग के बीएम कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। वह पिछले दो वर्षों से दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी युवक कार्तिक राम साहू (27 वर्ष) बालोद जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह भी उसी कॉलेज में बीएड का छात्र था। कार्तिक यूनेश्वरी के साथ ही पढ़ाई करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन ना उठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक यूनेश्वरी को सुभाष नगर स्थित अपने किराए के कमरे पर ले आया।
हत्या की वारदात
यहां दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी आक्रोश में आ गया। उसने गुस्से में आकर यूनेश्वरी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक ने लड़की को बेहोश समझ लिया।
पुलिस की कार्रवाई
उसने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि युवती पहले ही मर चुकी थी। इस दौरान आरोपी युवक पूरे समय कमरे में ही मौजूद रहा। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्तिक राम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

कमेंट
कमेंट X