सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg_murder

Durg-Bhilai News: कुएं में युवक का मिला शव, हत्या के बाद कुएं में फेंका शव, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
Durg_murder
युवक की बेहरमी से हत्या,शव कुएं में मिला।
विज्ञापन

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक को आरोपियों ने मिलकर पहले हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को लगभग 30 फिट गहरे कुएं में फेंककर फरार हो गए। शव मिलने की सूचना पर मोहन नगर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शक्ति नगर निवासी यशवंत सारथी उर्फ टिंगू (26 वर्ष) के रूप में पहचान हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यशवंत और आरोपियों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से युवक पर हमला कर दिया।आरोपियों ने पहले हमला पर धारदार हथियार से हमला किए फिर गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए शव को सुनसान इलाके में स्थित एक गहरे कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस को मृतक के लापता होने की सूचना मिलने की सूचना पर विवेचना शुरू कर दी थी। युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिलने की एक गहरे कुएं में गुरुवार अज्ञात युवक का शव मिला है जिसके बाद शव को एसडीआरएफ की टीम को मदद से बाहर निकलकर परिजनों को सूचित कारण पर युवक को पहचान कराई गई। पुलिस इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है पुलिस संदिग्धों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed