सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Villagers in Durg stage Jal Satyagraha over demands for fertilizers seeds and housing

दुर्ग में जल सत्याग्रह: तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने उठाई खाद, बीज और आवास की मांग, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के पाटन ब्लॉक के कुर्मीगुंडरा गांव में ग्रामीणों ने खाद, बीज और प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर तालाब में उतरकर तीन घंटे से अधिक जल सत्याग्रह किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Villagers in Durg stage Jal Satyagraha over demands for fertilizers seeds and housing
दुर्ग में जल सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग के पाटन ब्लॉक के ग्राम कुर्मीगुंडरा में ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह किया। यह प्रदर्शन खाद, बीज और आवास की मांग को लेकर किया गया। गांव के लक्ष्मी सागर तालाब में महिला और पुरुष पानी के अंदर खड़े होकर प्रदर्शन में शामिल हुए।



ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जल सत्याग्रह से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आरती उतारी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम की भी आरती की गई। ग्रामीणों ने तालाब किनारे यह आरती उतारकर समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय पर खाद और बीज न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। गुरुवार को यह जल सत्याग्रह तीन घंटे से अधिक समय तक चला। प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द खाद और बीज मुहैया कराने की मांग कर रहे थे। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी जल्द दिए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन

Photo Title

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed