{"_id":"686a762a586c9eb9fa0c608d","slug":"durg-police-arrested-international-cyber-fraud-gang-fraud-in-the-name-of-fake-call-center-in-durg-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर धोखाधड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार
यूएसए और कनाडा में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर धोखाधड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूएसए और कनाडा में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि सुपेला थाना क्षेत्र के चौहान टाउन में कुछ लोगो अवैध रूप से कॉल सेंटर संचालित कर ऑनलाइन इंटरनेट और लैपटाप अन्य इलेक्ट्रानिक साधनों का इस्तेमाल कर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे है। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश देकर 9 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर फर्जी ई सिम से इंटरनेशनल मोबाइल नंबर के माध्यम से यूएसए नागरिकों के कंप्यूटर में वायरस भेजकर वायरस हटाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
Trending Videos
दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में सूचना मिली कि एक गिरोह के द्वारा कॉल सेंटर का संचालन करके विदेश में लोगों को लैपटॉप सुधारने के नाम पर या उनके लैपटॉप में वायरस आने के नाम पर ठगी की जा रही है जिसके बाद पुलिस ने संबंधित कॉल सेंटर कर छापामार कार्यवाही की गई जहां से 7 आपरेटर और मैनेजर समेत 9 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। गिरोह फरीदाबाद से आकर भिलाई में फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर रहे थे। गिरोह पहले टेलीग्राम के माध्यम से मोबाइल और लैपटॉप में वायरस भेजते थे और उसको हटाने के एवज में यूएस 80 से 20 डॉलर रकम ली जाती थी।पूरा ट्रांजैक्शन टेलीग्राम के माध्यम से करते थे। और पैसा मिलने के बाद हवाला के जरिए भेज जाता था। इस गिरोह के अर्जुन शर्मा 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में हवाला के माध्यम से रकम उपलब्ध कराता था।जिसमे आरोपी अर्जुन द्वारा कस्टमर केयर में काम करने वाले अन्य आरोपियों को 25 से 30 हजार पेमेंट देकर फर्जी कॉल सेंटर संचालित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर से अर्जुन शर्मा,संतोष थापा,मुकेश नाथ,विवेक देव,विशाल कर,अनीश आर्यन,अमित कुमार, पियाली देव और रिया राय को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी शिलोंग मेघालय,फरीदाबाद हरियाणा,बिहार,नई दिल्ली और भिलाई के रहने वाले है।पुलिस ने इनके पास से 12 नग विभिन्न कंपनियों के लैपटाप,14 नग विभिन्न कंपनियों को मोबाइल,3 नग इंटरनेट वाई फाई राउटर,समेत अन्य दस्तावेज जप्त किए वही आरोपियों के पास से 2 लाख 55 हजार नगदी रकम बरामद किए है सभी बरामद समानों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख आंकी गई है सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।