सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg_suspended

छत्तीसगढ़: दुर्ग में पटवारी रिश्वतखोरी मामले में निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
Durg_suspended
एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित रिश्वतखोरी वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर भिलाई तीन एसडीएम ने यह कार्रवाई की। पूरा मामला भूमि बंटवारे के एवज में रकम लेने से जुड़ा बताया जा रहा है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारी पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच की जिम्मेदारी तहसील स्तर पर अधिकारियों को सौंपी गई। जांच के दौरान संबंधित भूमिस्वामी, पक्षकार और हल्का पटवारी के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि भूमि बंटवारे की प्रक्रिया के बदले कथित रूप से 45 हजार रुपये की राशि लेकर काम नहीं कर रहा था, जिसके बाद पीड़ित ने पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिलाई 3 अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी लेकेश्वर सिंह ठोकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी पर कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप पाए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय अहिवारा निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed