सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   School principal beat the girl, police arrested the accused

Durg: स्कूल संचालिका ने नर्सरी की बच्ची को डेंडे से बेरहमी से पीटा, शरीर पर चोट के निशान; आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बागडूमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली एक छोटी बच्ची के साथ स्कूल की संचालिका के द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है।

School principal beat the girl, police arrested the accused
Durg News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बागडूमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली एक छोटी बच्ची के साथ स्कूल की संचालिका के द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संचालिका को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Trending Videos


वहीं, बच्ची के पिता प्रवीण यादव का आरोप है कि बच्ची को इस तरह से मारा गया है कि उसके हाथ में अभी तक मार के निशान दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बच्ची के मुंह में 15 मिनट टेप चिपका दिया गया था। इसके बाद जब वह घर पहुंची। घर पहुंचकर बच्ची के शरीर पर चोट के निशान देखे जाने पर स्कूल प्रबंधन से फोन पर चर्चा की गई।लेकिन उनके द्वारा यह बताया गया कि आपकी बच्ची पढ़ाई लिखाई नहीं करती है। इसलिए उसे सिर्फ डांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अलेक्सजेंडर किरो ने इस मामले में बताया कि पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बच्ची बागडूमर गांव के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी की पढ़ाई करती है। जो रोजाना की तरह स्कूल गई थीं। आरोप है कि स्कूल की संचालिका ईला ईवन कोलविन द्वारा पहले मुंह में टेप चिपका कर डंडे से पीटा गया है। पुलिस ने बच्ची के साथ मारपीट करने के अपराध में संचालिका को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed