सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED Raids in Chhattisgarh: Builders and Businessmen Premises Raids in Durg and Bilaspur

ED Raid: छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा; दुर्ग और बिलासपुर में बिल्डर-कारोबारी के ठिकानों पर रेड, ऑफिस-घर में दबिश

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

ED Raids in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है।

ED Raids in Chhattisgarh: Builders and Businessmen Premises Raids in Durg and Bilaspur
दुर्ग और बिलासपुर में बिल्डर-कारोबारी के ठिकानों पर रेड - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

ED Raids in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। दुर्ग शहर में अमर इंफ्रा के डायेरक्टर और बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी के महेश कालोनी स्थित निवास और ऑफिस पर रेड मारी है। टीम वहां पर कंपनी के दस्तावेज और कागजात खंगाल रही है। ईडी भिलाई-3 के विश्वदीप कॉलोनी निवासी गोविंद मंडल के घर और फैक्ट्री में भी दबिश देकर जांच कर रही है। इसके साथ ही बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और सदर बाजार के श्रीराम ज्वेलर्स पर भी ईडी ने दबिश दी है।

Trending Videos



बताया जाता है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल के सिंडिकेट से जुड़े तार खंगालने के लिए हो रही है। क्योंकि वह शराब कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी है। इसके साथ ही विवेक अग्रवाल का भाई भी बताया जाता है। चर्चा यह भी है कि यह मामला भारतमाला परियोजना से भी जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन







बता दें कि बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी अमर इंफ्रा के संचालक हैं। हाल ही में उनके कोयला कारोबार में भी उतरने की बात कही जा रही है। चतुर्भुज राठी ने साल 1986 में अमर बिल्डर्स को एकल स्वामित्व के रूप में कंपनी की नींव रखी। अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया और देशभर में बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।


वहीं ईडी की टीम ने बिलासपुर में भी दबिश देकर शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से कागजातों की छानबीन कर रही है। उनकी मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। 





दो हजार करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फिलहाल फरार है, जिसकी पतासाजी में पुलिस और ईडी की टीम जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed