सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Eight-year-old girl raped in Raipur: Made to sit in car near signal on pretext of feeding her, then...

रायपुर में हैवानियत की इंतेहा: सिग्नल पर खड़ी बच्ची को 'खाना खिला दूं' कहकर कार में बिठाया, फिर किया दुष्कर्म

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Feb 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में नाबालिग से जुड़ा एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

Eight-year-old girl raped in Raipur: Made to sit in car near signal on pretext of feeding her, then...
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजधानी रायपुर में नाबालिग से जुड़ा एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगकर अपने परिवार के साथ जीवनयापन करती थी। बुधवार रात वह अन्य बच्चों के साथ सिग्नल पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक कार से वहां पहुंचा और बच्ची को भोजन देने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी उसे वीआईपी रोड क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ अपराध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम सक्रिय हुई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और रातभर चली तलाश के बाद बुधवार–गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 से 4 बजे आरोपी नवीन (21 वर्ष) को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed