सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Traffic police vehicle ran over innocent children going to school, one dead, another serious in Raipur

रायपुर में कानून की गाड़ी बनी काल: ट्रैफिक पुलिस वाहन ने स्कूल जा रहे मासूमों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Feb 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्कूल जाने के दौरान दो नाबालिग बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

Traffic police vehicle ran over innocent children going to school, one dead, another serious in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्कूल जाने के दौरान दो नाबालिग बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना शहर के पॉश क्षेत्र माने जाने वाले छत्तीसगढ़ क्लब के सामने हुई।
Trending Videos


घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, बच्चों को टक्कर मारने वाला वाहन ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्रेन चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed