{"_id":"6985a35a39727122410b45cb","slug":"bagh-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-3921395-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमरकंटक मार्ग पर बाघिन की दस्तक: जलेश्वर घाट में सड़क पार करती दिखी टाइग्रेस, दहशत में राहगीर; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरकंटक मार्ग पर बाघिन की दस्तक: जलेश्वर घाट में सड़क पार करती दिखी टाइग्रेस, दहशत में राहगीर; देखें वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 02:23 PM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अमरकंटक जलेश्वर पेंड्रा मुख्य मार्ग पर मादा बाघिन की मौजूदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अमरकंटक से पेंड्रा लौट रहे एक शिक्षक दंपति ने जलेश्वर घाट उतरते समय सड़क पार करती बाघिन का वीडियो अपनी कार से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कार की हेडलाइट पड़ते ही बाघिन सड़क पार करने की कोशिश करती नजर आई। वीडियो में एक सियार भी आसपास घूमते और आवाज करते दिखाई दे रहा है। बाघिन जंगल की ओर बढ़ना चाह रही थी, लेकिन सड़क किनारे वन विभाग द्वारा लगाए गए कांटेदार तार के कारण वह कुछ देर तक इधर उधर भटकती रही। बाद में उसने छलांग लगाकर तार पार किया और जंगल की ओर चली गई।
करीब दो मिनट के इस वीडियो में बाघिन की चहलकदमी साफ देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक अमरकंटक जलेश्वर क्षेत्र और आसपास के जंगलों में बीते तीन दिनों से बाघिन की मूवमेंट देखे जाने की चर्चा है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।
उल्लेखनीय है कि लगभग छह माह पूर्व इसी क्षेत्र में एक मादा बाघिन द्वारा दर्जनों मवेशियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह मादा बाघिन अचानकमार टाइगर रिजर्व से भटककर इस क्षेत्र में पहुंची है। विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से खासकर रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।