सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Excise department seized liquor worth Rs 20.50 lakh in Kabirdham

CG: चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20.50 लाख रुपये की शराब की जब्त

अमर उजाला नेवटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Feb 2025 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग ने 20.50 लाख रुपये कीमत की 493 पेटी शराब को जब्त की है। इसे छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनाव में खपाए जाने का शक है। 
 

Excise department seized liquor worth Rs 20.50 lakh in Kabirdham
शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिला आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के मामले में मंगलवार देर रात को एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 20.50 लाख रुपये की 493 पेटी शराब को जब्त किया है। इसे छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनाव में खपाए जाने का शक है। 

Trending Videos


इस कार्रवाई के संबंध में आबकारी वृत्त प्रभारी बोड़ला अभिनव कुमार रायजादा ने बताया कि आबकारी जांच चौकी चिल्फी के पास मुखबिर से प्राप्त मौखिक सूचना पर वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी एमपी की ओर से ट्रक क्रमांक MP-09- GH- 5531 की जांच की गई। इस ट्रक में 20.50 लाख रुपये की 493 पेटी शराब जब्त की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में ट्रक चालक राजेश जामरे पिता मोमलाल जामरे निवासी इंदौर (एमपी) के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915  यथा संशोधित की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क)  के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं, स्थानीय चुनाव व आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग जिला कबीरधाम की कार्रवाई जारी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed